|
नई पुस्तकें >> जीरो रोड जीरो रोडनासिरा शर्मा
|
|
|||||||
**"ज़ीरो रोड : ठहराव से संघर्ष तक, रेगिस्तान में ख्वाबों की तलाश"**
हिन्दी की प्रख्यात कथा-लेखिका नासिरा शर्मा का नवीनतम उपन्यास है ज़ीरो रोड। इसका कथानक इलाहाबाद के ठहरे और पिछड़े मोहल्ले चक्र से शुरू होकर दुबई जैसे अत्याधिक व्यापारिक नगर की रफ्तार की ओर हमें ले जाता है। यह वह नगर है जहाँ लगभग सौ राष्ट्रों के लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए रेगिस्तान में जमा हुए हैं। दरअसल ये अपनी मर्जी से यहाँ नहीं आये हैं बल्कि अपने हालात से उखड़े वे लोग हैं जो बम-संस्कृति से खदेड़े गये हैं, निराश्रित हैं और अपने ख्वाब एवं खयाल को ढूँढ़ते, फिर से जीने के लिए कमर कसे हैं।
|
|||||











